दांत में दर्द सभी को कभी न कभी जरुर सताता है। ज्यादातर दांतों की सफाई का ध्यान
नहीं रखने से ये समस्या होती है। कुछ भी खाने के
बाद दांतों में कुछ कण चिपके रह जाने के कारण बेक्टिरिया पनपने लगते है। ये बेक्टिरिया एसिड बनाते है जिसके कारण दांत में छेद हो जाता
है। जो काले बिंदु जैसा दिखता है। इसे ही दांत में कीड़ा लगना या दातों में कैविटी होना कहते है। इसमें अधिक खाना फसने लगता है और यह
बढ़ते हुए दांतों की जड़ तक चला जाता है। इसकी वजह से बहुत तेज दर्द होने लगता है। ठंडा गर्म दांतों को लगने लगता है। पानी पीना भी
मुश्किल हो जाता है।.
पीछे के तरफ दांतों की सफाई ब्रश नहीं पहुँच पाने के कारण सही तरीके से नहीं हो पाती इसलिए वहाँ कैविटी होने की सम्भावना अधिक होती
है। पीछे होने के कारण यह जल्दी से नजर भी नहीं आता और बढ़ता रहता है। अंत में दांत पूरी तरह नष्ट हो सकता है और दांत को निकलवाने
की नौबत आ सकती है। दांत मजबूत होते है तो जल्दी से दांत में कीड़ा या कैविटी नहीं होती है।
दांत की मजबूती के लिए कैल्शियम फास्फोरस, मैग्नीशियम आदि से युक्त पौष्टिक आहार लेना चाहिए।
दूध, दही, पनीर, बादाम, मोटा अनाज, संतरा, सेब आदि नियमित रूप से भोजन में शामिल करने से पोषक तत्व मिलते है और दांत
मजबूत बने रहते है।
पौष्टिक आहार लेने से मसूड़े भी गुलाबी और स्वस्थ बने रहते है। किसी संक्रमण की वजह से मसूड़ों से खून आता हो या मसूड़े कमजोर हो
गए हों तो भी दांतों का हिलना या दांतों में दर्द आदि परेशानी पैदा हो सकती है। ऐसी समस्या का तुरंत उपचार लेना चाहिए।
मसूड़ों से खून क्यों आता है इसके घरेलु उपाय जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
दाँत में दर्द के घरेलु नुस्खे – Gharelu nuskhe with regard to the teeth discomfort
कृपया ध्यान दें: किसी भी लाल अक्षर वाले शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते है।
दांत में दर्द होने पर Desi nuskhe बहुत फायदा पहुँचाते है। इनका उपयोग करके आप अपने दांतों का ख्याल रख सकते है। ये सभी
dant dard ke gharelu nuskhe घर में आसानी से मिलने वाली चीजों के उपयोग से बनते है। और गुणकारी होते है।
— कच्चे पपीते के दूध में चुटकी भर हींग व चुटकी भर कपूर मिलाकर इसे रुई में लेकर जिस दांत में दर्द हो उस दांत से दबाकर रखने से
दांत का दर्द ठीक होता है।
— बारीक पिसा सेंधा नमक सरसों के तेल में मिक्स करके मंजन करने से दांत के दर्द में आराम आता है, ठंडा पानी लगना मिटता है।
— जामुन के पत्तों को पानी में उबाल ले। इस पानी से दिन में दो तीन बार कुल्ला करने से दांत के दर्द में आराम मिलता है।
— तुलसी के पत्तों को सुखाकर चूर्ण बनाकर सरसों के तेल में मिलाकर हल्की मालिश करने से पायरिया में आराम आता है मसूड़े मजबूत
होते है।
— अमृतधारा में भीगी रुई दांत पर लगाने से दांत में दर्द ठीक होता है।
— गुनगुने पानी में चुटकी भर हल्दी व नमक मिलाकर दो तीन बार कुल्ले करने से कीड़े की वजह से दर्द में आराम मिलता है।
— फिटकरी को भूनकर बारीक पीस ले इसमें हल्दी मिलाकर दांतों पर मालिश करने से मसूड़े स्वस्थ होते है। फिटकरी और काली मिर्च
पीस कर लगाने से दांत में दर्द मिटता है।
— लोंग के तेल में रुई भिगोकर केविटी ( कीड़े का छेद ) में लगाने से फायदा होता है।
— अमरुद के पत्ते चबाने से दांत दर्द में आराम आता है। अमरुद के पत्ते पानी में उबालकर कुल्ला करने से मसूड़ों का दर्द व् सूजन ठीक
होते है।
— हल्दी और हींग पीस कर पानी मिला कर गोली बना लें। ये गोली जिस दांत में दर्द हो उससे दबाकर रखने से दांत का दर्द मिट जाता है।
— काला नमक कपड़े से छानकर तिल के तेल में मिक्स करके रोज मंजन करने से दांत मजबूत होते है।
— बारीक पिसी हल्दी, बारीक पिसी फिटकरी और कपडे से छना नमक अच्छे से मिक्स कर लें। इसे सरसों के तेल में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट
बनाकर मंजन करने से दांतों की सब तरह की तकलीफ मिटती है। दांत का दर्द ठीक होता है, दांत का हिलना ठीक होता है, ठंडा लगना
बंद होता है और दांत साफ होकर चमक जाते है।
— कुछ भी खाने या पीने के बाद सादा पानी से कुल्ला कर लेने से मुंह की सफाई हो जाती है और कीड़ा नहीं लगता।
— खाना खाने के बाद सलाद चबाकर खाने से दांतों में फंसे अन्न के कण निकल जाते है और सफाई हो जाती है।

auto surf
ReplyDeleteraise web, blog, youtube traffic
http://ridownjuan.com/visitor-portal
thanx