Wednesday 17 May 2017

आंवले का तेल घर पर बनाने की विधि

आंवले का तेल बालों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। घर पर बना हुआ तेल अधिक फायदेमंद

होता है। यहाँ दो प्रकार से आंवले का तेल बनाने की विधि बताई गई है – हरे ताजा आंवल से तथा सूखे आवंले से।

आंवले का तेल सिर में लगाने का फायदा – Anvala Tel Benefits
कृपया ध्यान दें: किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लिक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

सप्ताह में दो या तीन बार सिर में आंवले के तेल की मालिश करनी चाहिए तथा आंवला, रीठा और शिकाकाई के पानी से सिर धोना चाहिए।

इससे बालों को बहुत लाभ होता है। आंवला, रीठा और शिकाकाई के पानी से सिर धोने का तरीका आगे बताया गया है। रात को सिर में तेल

लगाकर सुबह बालों को धो सकते है। यह प्रयोग नियमित करने से बाल गिरना बंद हो जाते है तथा असमय बाल सफ़ेद नहीं होते।

इसके अलावा बाल घने, लम्बे, तथा मुलायम और चमकदार बनते है। आंवले का तेल सिर में लगाने से आँखों को भी फायदा होता है।

सिर दर्द दूर होता है तथा दिमाग में ताजगी बनी रहती है। नकसीर की समस्या से छुटकारा मिलता है। नजले या कमजोरी के कारण

बालों का गिरना या सफ़ेद होना बंद होता है।

आंवले का तेल हरे ताजा आंवले से बनाने की विधि.
सामग्री –
आंवले का रस – 500 ग्राम

काले तिल का तेल – two hundred and fifty ग्राम

नारियल तेल – two hundred and fifty ग्राम


विधि –
हरे ताजा आंवले लाकर उनका रस निकाल लें। रस निकालने के लिए आंवले कददू कस कर लें या किसी दूसरे तरीके से गूदा निकाल कर इसे

पीस कर इसका रस निकाल लें। गुठली फेंक दें। यह रस 500 ग्राम यानि लगभग दो गिलास होना चाहिए। इसे एक बर्तन में लें और इसमें

नारियल का तेल two hundred and fifty ग्राम तथा रिफाइंड काले तिल का तेल two hundred and fifty ग्राम मिला लें। अब इसे धीमी आंच पर उबलने के लिए रखें। इतना उबालें

कि सारा पानी उड़ जाये और सिर्फ तेल बचे।

गैस बंद कर दें। ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसे बारीक़ साफ चलनी से या पतले कपड़े की मदद से छान लें। इसे बोतल में भर कर रख लें।

यह आंवले का तेल तैयार है। रात को सोते समय इस तेल की मालिश बालों की जड़ों में हल्के हाथ से करें। सुबह धो लें। यह तेल प्रयोग में लेने

से बाल काले, घने, लंबे, और रेशमी हो जाते हैं।.

आंवले का तेल सूखे आंवले से बनान

सामग्री
सूखे आंवले 100 ग्राम

काले तिल का तेल 100 मिली

नारियल का तेल 100 मिली

विधि
सूखे आंवले पंसारी के यहाँ से ले आयें। इनको थोड़ा कूटकर दो गिलास पानी में भिगो दें। लगभग 15 घंटे भीगने दें। इसके बाद पानी सहित

आंवले उबलने के लिए रखें। जब उबलते हुए पानी आधा रह जाये तब गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर आंवले थोड़ा मसल लें। अब इसे छान लें।

यह छाना हुआ पानी, काले तिल का तेल और नारियल तेल तीनो को मिलाकर उबलने के लिए रखें। जब सारा पानी जल जाये और सिर्फ तेल

बचे तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने दें। इसे बारीक़ साफ चलनी या कपड़े से छान लें। इसे बोतल में भरकर रखें। आंवले का तेल तैयार है।.
आवंला, रीठा, शिकाकाई से बाल धोने की विधि

सामग्री
आंवला पाउडर – four चम्मच

शिकाकाई पाउडर – four चम्मच

रीठा पाउडर – two चम्मच

विधि
दो गिलास पानी में आंवला पाउडर, शिकाकाई पाउडर तथा रीठा पाउडर रात को भिगो दें। यह 10 -12 घंटे भीगना चाहिए। सुबह इनको

पानी में थोड़ा मसल लें। फिर छान लें। यह छाना हुआ पानी बाल धोने के लिए बहुत लाभदायक है। इस पानी से बाल धोने के लिए पहले गुनगुने

सादा पानी से बाल धो लें। अब तैयार किया हुआ आंवला, शिकाकाई, रीठे वाला पानी बालों में तथा बालों की जड़ों में लगाकर हल्के हाथ से

पांच मिनट मसाज करें। इसके बाद बालों को सादा पानी से धो लें। एक बार पुनः रीठे वाला पानी लगाकर फिर पांच मिनट मालिश करें और

सादा पानी से धो लें। यह एक का शेम्पू है। अतः इसे लगाने के बाद शेम्पू नहीं करें।.

1 comment:

  1. Online casino site - Lucky Club
    Find out more about Lucky Club. Lucky Club is the largest online casino 카지노사이트luckclub with over 7000 games in its software for everyone, ‎Best Online Casinos · ‎About Us · ‎Daft Punk

    ReplyDelete

टोन्सिल की परेशानी दूर करने के उपाय

टॉन्सिल की परेशानी एक आम समस्या हैं और ये कभी न कभी सबको होता है। वैसे तो टोन्सिल की परेशानी किसी भी उम्र में हो सकती है परन्तु बचपन म...

Popular