आँखों की एक्सरसाइज ( ankho ki physical exercise ) करने पर लोग ध्यान नहीं देते
जबकि यह बहुत आवश्यक है। आँखों की परेशानी का
सबसे बड़ा कारण आँखों की बाहरी पेशियों पर तनाव पड़ना होता है। इस तनाव को कम करने के लिए आँखों की एक्सरसाइज
( ankho ki physical exercise ) की जाती है । नियमित रूप से आंखों की एक्सरसाइज ( eye physical exercise ) करने से आँखों की मांसपेशियां और
आँखों के स्नायु तंत्र मजबूत होकर आँखों को लम्बे समय तक काम करने लायक बनाया जा सकता है। साथ ही आँखें सुन्दर व स्वस्थ बनी रहती
है। ये बहुत ही आसान है सीखिए आँखों की एक्सरसाइज कैसे करें।
आँखों की एक्सरसाइज करने का तरीका – Eye Physical exercise
— सीधे खड़े हों जाएँ। गर्दन को स्थिर रखते हुए आँखों की पुतली को धीरे धीरे दाएं ले जायें जितना ज्यादा ले जा सकते हो फिर धीरे धीरे
बाएं ले जाये फिर दाएं इस तरह से चार बार पुतली को दाएं और बाएं घुमाएँ । आँखें बंद करके दो मिनट विश्राम लें।.
— गर्दन को स्थिर रखते हुए पुतलियों को धीरे धीरे ऊपर ले जाएँ छत की तरफ देखें फिर धीरे धीरे नीचे ले जाएँ फर्श की तरफ देखें
फिर ऊपर ले जाएँ इस तरह चार बार ऊपर नीचे चलाएं । आँखें बंद करके दो मिनट विश्राम लें।
— गर्दन को स्थिर रखते हुए पुतलियों को ऊपर ले जाएँ फिर दायीं तरफ गोलाकार घुमाते हुए एक सर्कल बनायें फिर बाईं और घूमते
हुए एक सर्कल बनायें इस तरह दोनों तरफ चार बार घुमाएँ। आँखें बंद करके दो मिनट विश्राम लें।
— हथेलियों से आँखों को दो मिनट इस प्रकार ढक दें की जरा भी रौशनी आँखों तक नहीं पहुंचे। आँखों पर दबाव बिल्कुल नहीं पड़ना
चाहिए। आँखों और दिमाग को ढ़ीला छोड़ दें। पूरा विश्राम करें। इसे पामिंग कहते है। दिन में तीन चार बार पामिंग करें।
— अंगूठे को अपने सामने लगभग 10 इंच की दूरी पर सीधा रखें। अंगूठे के ऊपरी हिस्से पर देखें। अब अंगूठे के पीछे पंद्रह बीस फुट
दूर स्थित किसी भी चीज को देखें। वापस अंगूठे को देखें। इस तरह आठ दस बार नजर पास और दूर केंद्रित करें। पामिंग करके इसे
फिर दोहराएँ ।
— काम करते समय बीच में रुक कर दस बार पलकों को जल्दी जल्दी झपकाएं। इससे थकान मिटेगी। आँखे गीली और चमकदार बनी रहेगी।
— हँसे और मुस्कराएँ। इससे आँखों में एक विशेष मुग्ध कर देने वाली चमक पैदा होती है।.

No comments:
Post a Comment