Wednesday, 17 May 2017

फेस स्क्रब से लायें चेहरे पर चमक

फेस स्क्रब सौन्दर्य वृद्धि का वह तरीका है जिसमे फेस स्किन की डेड सेल्स हटाई जाती है और नई त्वचा को उभारा जाता है। इससे

फेस स्किन में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है। स्किन में एक नयी जान आ जाती है। फेस स्किन लंबे समय तक सुन्दर और जवां बनी रहती है।

फेस स्क्रबर में कई प्रकार के स्किन के लिए फायदेमंद चीजें मिलाई जाती है। इस वजह से स्किन को पोषण मिलता है। इससे स्किन की

प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जिससे मुँहासे फुंसी आदि से बचाव होता है। बिना मेकअप के भी चेहरा हमेशा खिला खिला रहता है।
सुंदर, स्वस्थ और चमकीली त्वचा बिना मेकअप के भी सबके मन को भाती हैं। इसके लिए महँगे सौन्दर्य प्रसाधन की जरूरत नहीं होती है।

घर पर ही थोड़ी सी नियमित देखभाल जैसे फेस स्क्रब आदि के उपयोग से आसानी से आपका चेहरा सुंदर, कोमल और चमकीला नजर आ

सकता है।

जैसा की आप जानते है, चेहरे की देखभाल में क्लीन्सिंग, स्किन टोनिंग और मॉश्चराइजिंग आदि की जरूरत होती है। परन्तु ये सब करने के

बाद भी चेहरे पर डेड सेल्स हटाने बहुत जरुरी होते है। अन्यथा तेज़ धूप, सफ़र, थकान, आदि के कारण चेहरा मुरझा जाता है।सुंदर, स्वस्थ और चमकीली त्वचा बिना मेकअप के भी सबके मन को भाती हैं। इसके लिए महँगे सौन्दर्य प्रसाधन की जरूरत नहीं होती है।

घर पर ही थोड़ी सी नियमित देखभाल जैसे फेस स्क्रब आदि के उपयोग से आसानी से आपका चेहरा सुंदर, कोमल और चमकीला नजर आ

सकता है।

जैसा की आप जानते है, चेहरे की देखभाल में क्लीन्सिंग, स्किन टोनिंग और मॉश्चराइजिंग आदि की जरूरत होती है। परन्तु ये सब करने के

बाद भी चेहरे पर डेड सेल्स हटाने बहुत जरुरी होते है। अन्यथा तेज़ धूप, सफ़र, थकान, आदि के कारण चेहरा मुरझा जाता है।
इसके अलावा ब्लैक हेड, वाइट हेड जैसी समस्याओ का सामना भी करना पड़ सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए फेस

स्क्रबर की जरूरत होती है जो घरेलु सामान से आसानी से किया जा सकता है। नीचे इनके बारे में डिटेल में बताया गया है।

घर पर ही आपको ब्यूटी निखारने के अच्छे साधन प्राप्त हो सकते है जो इसी वेब साईट बताये गए है । इन्हें भी जरूर आजमा कर देखें।

ब्यूटी निखारने के घरेलू साधन Gharelu Nuskhe with regard to elegance के लिए क्लीक करें और इन्हें जानें:

होम मेड स्किन टोनर से निखारें चेहरा

हर्बल मेनिक्योर, फ्रूट मेनिक्योर, चॉकलेट मेनिक्योर के तरीके

हेयर स्पा घर पर कैसे करें

हेयर मास्क कैसे बनाये

मेनिक्योर घर पर कैसे करें

फेस स्क्रब कैसे करें – How you can Wash Encounter Pores and skin


नीचे दिए गए फेस स्क्रब में से अपनी स्किन के हिसाब से चुन कर फेस स्क्रब बना लें।


स्क्रब का उपयोग करने से पहले चेहरे को साफ पानी से अच्छे से धो ले।


स्क्रब को चेहरे पर लगा कर नीचे बताये अनुसार कुछ वक्त लगा रहने दे।


हल्के हाथ से गोल गोल मसाज करें। बहुत अधिक देर तक और अधिक दबा कर मसाज ना करें।


साफ पानी से अच्छे से धो ले।


धोने के बाद चेहरे को साफ और नर्म तौलिये से थपथपा कर सूखा लें।


घिस कर नहीं पोंछें।


चेहरे की स्किन बहुत नाजुक होती है अतः बहुत हल्के हाथ से ही मसाज करें।


कुछ स्क्रब चेहरे पर लगा कर रखे नहीं जाते चेहरे पर मसाज के बाद तुरंत धो दिए जाते है। उन्हें उसी प्रकार यूज़ करें।


फेस स्क्रब कितने दिन में करें – Encounter Wash Kitne Din Me personally Kare


शुरुआत में एक सप्ताह तक फेस स्क्रब का उपयोग एक दिन छोड़ कर करे (alternate day time ) ।


अगले सप्ताह दो दिन छोड़कर करें।


इसके बाद सप्ताह में एक बार (weekly ) फेस स्क्रब करें।


सप्ताह में एक बार फेस स्क्रब हमेशा किया जा सकता है।


कुछ फेस स्क्रब जैसे जेल स्क्रब रोजाना भी किये जा सकते है। इनमे कोई खुरदरी वस्तु नहीं होती।


फेस स्क्रब करते समय सावधानी – Be cautious


— कोई भी स्क्रबर बहुत अधिक खुरदरा न हो अन्यथा स्किन पर जलन हो सकती है या स्किन पर स्क्रेच पड़ सकते है।
— फेस स्क्रबर पुराना नहीं होना चाहिए।

— स्क्रब बनाते समय ध्यान रखें यह बहुत अधिक गाढा या पतला नहीं हो एक लेप ( Insert ) की तरह होना चाहिए। गाढ़ापन कम करने के

लिए गुलाब जल का भी उपयोग किया जा सकता है ।

— यदि फेस पर चोट या कट आदि हो या बड़े पिम्पल्स हो तो फेस स्क्रब ना लगाएं ।

— फेस स्क्रब को धोने के बाद चेहरा साफ और नर्म तौलिये से थपथपा कर सुखाएं। घिस कर कदापि नहीं पोंछें।

— स्क्रबर के उपयोग से नई मुलायम स्किन बाहर आती है इसलिए स्क्रब करने के तुरंत बाद तेज धूप मे न जाए, हो सके तो स्क्रब का

उपयोग रात को करे।

— वैसे तो नीचे दिए गए फेस स्क्रब के सभी सामान घरेलु है। जिनसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। फिर भी यदि आपको फेस स्क्रब की किसी भी सामग्री एलर्जी हो तो वह यूज़ ना करें। आपको जिस तरह का स्क्रब सूट करता हो वही लगाएं।
विभिन्न प्रकार के फेस स्क्रब बनाकर यूज़ करने के तरीके
बादाम का पाउडर — 1 चम्मच

ओलिव आयल — 1 /2 चम्मच

दूध — आवश्यकतानुसार



बादाम पाउडर, ओलिव आयल को मिक्स करे अब इसमें दूध डालकर पेस्ट तैयार कर ले। चेहरा साफ पानी से धो कर यह पेस्ट लगाए। 5 -7

मिनिट बाद हलके हाथ से सरक्यूलर मोशन में चेहरे की मसाज करे व साफ पानी से चेहरा धो ले। चेहरा दमकने लगता है साधारण व ड्राई

स्किन के लिये बहुत अच्छा है।

चॉकलेट स्क्रब – Dark chocolate Wash

चॉकलेट पाउडर — डेढ़ चम्म्च

शहद — 1 /2 चम्मच

दही — 1 चम्मच

चॉकलेट पाउडर, शहद, और दही इन तीनो को मिलाकर पेस्ट बनायें। चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद चेहरे पर हलके हाथ से मसाज

करें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा मुलायम होती है, रूखापन दूर होता है, मृत कोशिकाएं दूर हटती है। असमय पड़ने वाली

झुर्रियों से बचाव होता है। तथा चेहरे को गोरा ( Reasonable Pores and skin ) बनाता है। यह ड्राई और झुर्रियों ( Facial lines ) वाली स्किन के लिए बेहतर

स्क्रब है।

एलो वेरा स्क्रब – Aloe Observara Wash
एलोवेरा पल्प — एक चम्मच

दही — एक चम्मच

एलो वेरा पल्प और दही मिलाकर पेस्ट बनायें। और चेहरे पर लगा लें। दस पंद्रह मिनट बाद हलके हाथ से मसाज करते हुए धो लें। इसमें एंटी

इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण सन बर्न से झुलसी त्वचा को ठंडक पहुँचाता है। त्वचा की रंगत सुधारता है। यह एक प्राकृतिक मोइश्चराइजर है।

यह जेल स्क्रब होने के कारण इसे रोजाना यूज़ किया जा सकता है।

सेंडल वुड स्क्रब – Sandal Wooden wash

चन्दन पाउडर — 1 /2 चम्मच

जौ का आटा — 1 चम्मच

दही — 1 चम्मच

चन्दन पाउडर, जौ का आटा और दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं व 5 -7 मिनिट बाद हलके हाथ से मसाज कर लें।

फिर गुनगुने पानी से धो ले। दाग धब्बे झाइयां मिटाता है। यह स्किन को ठंडक पहुँचाता है। एंटी बेक्टिरियल होता है। जिसके कारण मुँहासे

और फुंसी आदि को ठीक करता है। इस सप्ताह में दो बार लगा सकते है।

हनी स्क्रब – Sweetie Wash.
शहद — 1 /2 चम्मच

बेकिंग सोडा — 1 /4 चम्मच

दही — 1 चम्मच



शहद, बेकिंग सोडा और दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 8 -10 मिनट लगा कर रखें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे ब्लैक हेड

और व्हाइट हेड निकल जाते है व त्वचा की रंगत सुधरती है। इसे नार्मल और ऑइली स्किन पर यूज़ कर सकते है।

टोमेटो स्क्रब – Tomato Wash


टमाटर रस — two चम्मच

शक्कर — 1 चम्मच

मिल्क पाउडर — 1 /2 चम्मच

टमाटर का रस, शक्कर और मिल्क पाउडर को मिला कर पेस्ट बना लें। यदि गाढ़ा लगे तो इसमें गुलाब जल मिला लें। इस चेहरे पर लगाकर

बहुत हल्के हाथ से मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह खुरदरी और सनबर्न से झुलसी हुई फेस स्किन के लिए बहुत

कारगर स्क्रब है। ध्यान रहे शक्कर के दाने बहुत बड़े ना हो और मसाज भी बहुत हल्के हाथ से हो।

पपाया फ्रूट स्क्रब – Papaya Wash.
पपीता पल्प — two चम्मच

शहद — 1 चम्मच

चीनी — 1 चम्मच

पपीते का गूदा पीस लें, इसमें शहद और चीनी अच्छे से मिला लें। इसे चेहरे पर लगायें। 10 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद हल्के

हाथ से मसाज करें। अब गुनगुने पानी से धो लें। यह बहुत शानदार स्क्रब है। चेहरे की रंगत सुधरता है, दाग धब्बे मिटाता है, झुर्रियों से बचाता

है। सभी प्रकार की स्किन पर इसका जादुई प्रभाव देखने को मिलता है।

चिरोंजी स्क्रब – Charoli Wash.
चावल का आटा — 1 चम्मच

चिरोंजी पाउडर — 1 /2 चम्मच

दूध — आवश्यकता अनुसार



चावल का आटा, चिरोंजी पाउडर मिलाकर इसमें जरूरत के हिसाब से दूध डालकर पेस्ट बना लें। इसे दस मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर

रखें। हल्के हाथ से मसाज करके साफ पानी से धो लें। बेजान त्वचा के लिए अच्छा स्क्रब है। इससे मृत कोशिका हट जाती है। चेहरे पर निखार

आ जाता है। त्वचा एकसार हो जाती है। ब्लैक हेड व्हाइट हेड मिट जाते है। यह स्क्रब हर प्रकार की स्किन के लिए उपयुक्त है।

हर्बल स्क्रब – Natural Wash


त्रिफला चूर्ण — 1 /2 चम्मच

मुल्तानी मिट्टी — 1 चम्मच

नारियल तेल — 1 /2 चम्मच

दूध — आवश्यकता अनुसार

त्रिफला चूर्ण एकदम बारीक पिसा हुआ या छना हुआ लें। इसमें मुल्तानी मिट्टी और नारियल का तेल मिला लें। अब आवश्यकता के अनुसार

दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे 5 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें। अब हल्के हाथ से मसाज करें। गुनगुने पानी से धो लें। इसमें स्किन के

लिए लाभदायक विटामिन और मिनरल होते है। इससे त्वचा को सम्पूर्ण पोषक तत्व प्राप्त होते है। सिकन साफ होकर चमकने लगती है।

त्वचा के सभी तरह के विकार समाप्त करता है। यह ऑयली स्किन के लिए अच्छा स्क्रब है।

No comments:

Post a Comment

टोन्सिल की परेशानी दूर करने के उपाय

टॉन्सिल की परेशानी एक आम समस्या हैं और ये कभी न कभी सबको होता है। वैसे तो टोन्सिल की परेशानी किसी भी उम्र में हो सकती है परन्तु बचपन म...

Popular